सोनभद्र। 9 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज अशोक कुमार यादव प्रथम के द्वारा जनपद न्यायालय परिसर से हरि झंडी दिखाकर सभी प्रचार वाहन को रवाना किया गया।

हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि त्वरित न्याय प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत एक महत्वपूर्ण साधन है। साथ ही जिला जज ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली वाद,बिजली बकाया वाद,सहित कई वादों का निस्तारण कराए। जिससे न सिर्फ समय बल्कि धन की भी बचत होती है।















