हापुड़ की घटना में दोषी पुलिस कर्मियों पर कारवाई ना होना दुःखद : एड० राकेश शरण

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कारवाई हेतु की माँग


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में बीते दिनों शान्तिपूर्ण धरना दे रहे अधिवक्ता साथियों पर हापुड़ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के मामले में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के अधिवक्ताओ ने सोमवार को कार्य से विरत रहकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मुख्य रूप से हापुड़ लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कारवाई, लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओ का निःशुल्क समुचित इलाज एवं मुआवजा, तथा उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू करने की माँग की गई।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय पर सोंनभद्र के अधिवक्ताओ द्वारा किए जा रहे धरना प्रर्दशन को संबोधित करते हुए सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अनुशासन समिति के सदस्य राकेश शरण मिश्र ने कहा कि हापुड़ की व गाजियाबाद की घटना से प्रदेश भर के अधिवक्ता संघों व अधिवक्ताओ के अंदर अत्यधिक आक्रोश और दुःख ब्याप्त है। हापुड़ पुलिस के लाठीचार्ज से अत्यधिक संख्या में अधिवक्ता साथी घायल हुए हैं और कई साथी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं जो बहुत ही दुःखद है।

Advertisement

श्री मिश्र ने कहा कि ऐसा कोई महीना नही गुजर रहा है जब प्रदेश में कहीं ना कहीं किसी ना किसी अधिवक्ता साथी की हत्या न हो रही हो या उन पर जान लेवा हमले ना हो रहे हैं। यह बहुत ही दुःखद स्थिति है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विगत कई वर्षो से उत्तर प्रदेश सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की माँग की जा रही है पर उत्तर प्रदेश सरकार इसे लागू नही कर रही है जिससे अधिवक्ता समाज अत्यंत ब्यथित है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि जब तक हापुड़ लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कठोर दंडात्मक कारवाई नही करती है, फर्जी तरीके से नामजद एवं अज्ञात अधिवक्ताओ के ऊपर दर्ज मुकदमों को वापस नही लेती है और उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओ की सुरक्षा से सम्बंधित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की घोषणा नही करती तब तक बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश अधिवक्ता न्यायिक/ कार्यालयी कार्यो से पूर्ण रूप से विरत रह कर इस लड़ाई को लड़ेंगे। इस मौके पर भारी श्रमिक संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें