नीरज गुप्ता
बीजपुर, सोनभद्र। खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार द्वारा सोमवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर का निरीक्षण किया गया । उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समस्त अभिलेखों सहित शिक्षक डायरी, निपुण भारत अभिलेख, ग्रेडिंग पंजिका आदि की जांच किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कक्षा 7 एवं 8 की कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से विभिन्न विषयों के पठन-पाठन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर बच्चों को गणित व अंग्रेजी के सवाल भी दिए गए एवं उनका हल करने के तरीकों को भी समझाया गया।

उनके द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों की जानकारी लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया। शिक्षकों के साथ बैठक कर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षक टीमवर्क बनाकर कार्य करें और प्रधानाध्यापक निष्पक्ष भाव से पूरे टीम का नेतृत्व करें । उनके द्वारा विद्यालय को दिसंबर 2023 तक निपुण बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशारानी सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।















