छपका खंड में आरएसएस का वनविहार कार्यक्रम संपन्न

छपका, सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के छपका खंड का वनविहार कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ पंचमुखी महादेव मंदिर पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के साथ प्रारंभ हुआ। सोनभद्र विभाग के विभाग बौद्धिक प्रमुख नंदलाल ने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि समाज में चरित्रवान व्यक्ति की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शक्ति दिन प्रतिदिन लगने वाली शाखा है।

Advertisement

संघ की प्रार्थना में हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हे ईश्वर हमें अजेय शक्ति दें। इस जीवन में कई प्रकार के असामान्य संकट आने वाले हैं। कंटका किर्ण मार्ग पर चलने के लिए मुझे ऐसा ज्ञान दीजिए कि हम विचलित ना हो, मेरा ध्येय कहीं से न टूटे, जीवन पर्यंत संघ कार्य करते रहें। संघ का कार्य विशुद्ध रूप से ईश्वरीय कार्य है। भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि, ”परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे॥” संघ का स्वयंसेवक भी वही कार्य करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वह सज्जन शक्ति की रक्षा करता है। स्वयंसेवक दैनिक शक्ति, सुप्त शक्ति व सज्जन शक्ति को जगाकर उनका संरक्षण करते हैं। समाज की सज्जन शक्ति संगठित होगी तो समाज की दुर्जन शक्ति सज्जन शक्ति के सामने नहीं टिक पाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

परम पवित्र भगवा ध्वज की छत्रछाया में मंडल के खेल व बौद्धिक खेल कराये गए।सह भोज के साथ राष्ट्रीय एकात्मता का संदेश दिया गया। वनविहार कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

Advertisement

कार्यक्रम में सह जिला संघचालक भोलानाथ मिश्र, जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ,सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय,छपका खण्ड कार्यवाह जितेंद्र,जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, अवध,सर्वेश, राम लगन राजीव आदि गणमान्य लोगो ने वन विहार में बाटी, दाल, चोखा, चावल, खीर का आंनद उठाया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें