सोनभद्र। आजादी की 77 वीं वर्षगांठ व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय रावटसगंज के मेन चौक पर किया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतनलाल पर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।

समारोह में समाज के सात विशिष्ट लोगों को अंग वस्त्रम एवं मजार पढ़कर सम्मानित के लिए। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय शेखर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक शिव शंकर, डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव, अजहर भाई, श्याम लाल अग्रवाल, डॉ अर्जुन दास केसरी एवं सरदार गोविंद सिंह का सम्मान किया गया। तत्पश्चात वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें तथा देश के लिए बलिदान सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम के पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में व्यापारी बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

























