एन सी सी देशभक्ति का जज्बा पैदा करने में सक्षम- राजकुमार

नीरज गुप्ता


बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हीं हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने सर्वप्रथम विद्यालय में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात प्राचार्य श्री राजकुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

Advertisement

परेड के दोनों प्लाटून ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उसके बाद अपने संबोधन में श्री राजकुमार ने कहा कि डीएवी देशभक्ति के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय डीएवी आंदोलन के अगुआ थे । हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर देशभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देना है। हमारे विद्यालय के अनेक विद्यार्थी सेना में पदाधिकारी बनकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। डीएवी रिहंदनगर ‘ एन सी सी’ के द्वारा विद्यार्थियों में देशभक्ति और अनुशासन का भाव भरने के प्रति कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि एन सी सी विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है।

Advertisement

डीएवी की ग्यारहवीं की छात्रा आयुषी ने देशभक्ति से ओतप्रोत जोरदार भाषण दिया। विद्यालय के उप कप्तान ज्यानसू के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने जोरदार गगनभेदी नारे लगाए। भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारों से पूरा आकाश गूंजायमान हो गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा ‘घर-घर तिरंगा,हर हाथ में तिरंगा’ का संदेश दिया। अंत में विद्यार्थियों के बीच मिष्टान वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार शामिल हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें