HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद व राबर्ट्सगंज महिला थाना अध्यक्ष सरोजमा सिंह उपस्थित रही।

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। मारवाड़ी सोन महिला सोनभद्र व मारवाड़ी महिला मंडल सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रंगीलो सिंधारो उत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अथिति के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद राबर्ट्सगंज महिला थाना अध्यक्ष सरोजमा सिंह उपस्थित रही।
इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्षा अंकिता केजरीवाल ने बताया कि हर साल सावन के महिने सिंधारा मेला का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इसी क्रम में इस बार भी रंग – बिरंगे स्टाल, गेम्स, मनमोहक नृत्य, सिंधारा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि मेले में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने कल्चर वाॅक का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सबने अलग अलग राज्यों को दर्शाया। मेले में मुख्य रूप से मीरा जालान , अनिता थरड, सुनिता सावरिया , अनिता कानोडिया , एकता केजरीवाल, रितु जालान , रंजना अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
















