आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में RSS का चंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया चंदन कार्यक्रम का अयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
📱 6389376273

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर का चंदन कार्यक्रम रविवार को जिला मुख्यालय स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ तरह तरह के मंडल के खेल, दो दल के खेल, योगासन, योग सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व नगर संचालक आलोक सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ऐसे ही देशभक्त, निर्भीक स्वाभिमानी स्वयंसेवकों के निर्माण के लिए संघ की स्थापना की।

Advertisement (विज्ञापन)

आज हम शताब्दी वर्ष के करीब आ गए हैं । संघ विश्व का सबसे बड़ा और प्रभावी स्वयंसेवी संस्था है। डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना नागपुर में विजयादशमी के दिन मोहिते के बाड़ा में 1925 में की थी। उन्होंने हिंदुओं में नई चेतना जाग्रत करने के लिए उल्लेखनीय कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। उन्होंने उपस्थित सभी से आग्रह किया कि सभी शाखा में आए। संघ की नित्य प्रति शाखा में व्यक्ति निर्माण होता है। जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिला प्रचारक देवदत्त, सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय , जिला बाल प्रमुख राजेंद्र, नगर प्रचारक धनंजय, महेश शुक्ला, नीरज सिंह, गौतम बरनवाल, नीतीश, अंकित, कृष्णा केसरवानी संतोष कुमार मौर्या प्रधानाचार्य, रिंकी ,चंद्र किरण पांडेय, ममता जालान, पुंजा सिंह, जे0 बी सिंह, भीम सिंह, अखिलेश सहित लगभग 200 की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें