राजकीय शिक्षक संघ (मूल संघ) का अमेठी का अधिवेशन संपन्न

HIGHLIGHTS

नवीन त्रिपाठी जिला अध्यक्ष एवं अरुण कुमार सिंह जिला मन्त्री निर्वाचित

अमेठी। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सोनारीकलां, अमेठी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के जनपद-अमेठी का द्विवार्षिक- अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी मूल संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में सकुशल सम्पन्न हुआ। इस बैठक में विभिन्न वक्ताओं द्वारा जनपद-अमेठी में राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने राजकीय शिक्षकों के अधिकारों और हितों के संरक्षण हेतु राजकीय शिक्षकों को विभिन्न गुटों में विभक्त होने के बजाए मूल संघ को सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन नवीन कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता (समाजशास्त्र), राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सोनारीकलां , अमेठी के द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवेशन में सर्वसम्मति से नवीन कुमार त्रिपाठी -जिला अध्यक्ष, तिलकधारी मौर्य – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीति श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह- जिला मन्त्री , सुनील- संयुक्त मन्त्री, करुणेश पाण्डेय-संगठन मन्त्री, रविन्द्र यादव कोषाध्यक्ष, पुष्पेन्द्र आय-व्यय निरीक्षक के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। राजकीय हाई स्कूल, अमेठी के वरिष्ठ शिक्षक यू.पी. मौर्य को मार्गदर्शक मण्डल में विशिष्ट स्थान प्रदान किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने जनपद-अमेठी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित किया । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी के नेतृत्व में जनपद-अमेठी के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का समुचित समाधान करने हेतु मार्ग प्रशस्त होगा‌।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें