मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर छपी बुकलेट का अजीत रावत ने किया वितरण

HIGHLIGHTS

  • सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने रविवार को मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर छपी बुकलेट का नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में वितरण किया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपर्क से समर्थन के अंतर्गत व भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत को नगर के व्यवसायियों से मिलकर प्रधानमंत्री की लोक कल्याणकारी योजनाओं का बुकलेट देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके अंतर्गत रविवार को सोनभद्र नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय मिठाई लाल सोनी व राजू सोनी के आवास पर जाकर प्रधानमंत्री के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर उनके विकास कार्यों की छपी बुकलेट देकर पुनः 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आग्रह किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस क्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई प्रसिद्ध नाथ सोनी के घर जाकर प्रधानमंत्री का बुकलेट दिया साथ ही आग्रह किया कि 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आपका आशीर्वाद मिले

Advertisement (विज्ञापन)

वही अजीत रावत ने बताया कि संपर्क से समर्थन अभियान में प्रतिष्ठित व्यापारियों द्वारा प्रधानमंत्री के तीसरी बार पीएम बनने को लेकर समर्थन मिला और प्रेरणा स्रोत के तहत बुकलेट के माध्यम से विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आश्वासन भी दिया गया वहीं प्रतिष्ठित व्यापारियों ने बताया कि भाजपा सरकार उत्तम मजबूत और सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास वाली सरकार है जिसका पुणे आना अनिवार्य है जिसके तहत अभियान बेहद ही सुंदर व सकारात्मक है इस अभियान में बढ़-चढ़कर लोगों को भागीदारी करना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें