दिल्ली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में जिले के 20 प्रतिनिधि करेंगे सहभाग- राजेश गुप्ता

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
Mob no. 6389376273

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में हुई। जिसमें 9 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाली भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सहभागीता करने हेतु चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया बुधवार 9 अगस्त को नई दिल्ली कानस्टीटूशन क्लब में होने वाले उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय व्यापार दिवस पर आयोजित व्यापारी सम्मेलन में सोनभद्र जिले से 20 प्रतिनिधि सहभाग करेंगे। जिसमें जिले से जुड़ी हुई समस्याएं वह जीएसटी खाद्य सुरक्षा श्रम उन्मूलन से संबंधित विषय को राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

राजेश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भानु प्रताप सिंह, अध्यक्ष व्यापारिक कल्याण बोर्ड भारत सरकार माननीय सुनील सिंधी रहने वाले हैं। जिनके समक्ष सारे विषयों को रखा जाएगा। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जयसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप, युवा जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता, नगर महामंत्री विजय केसरी, किराना व्यापार अध्यक्ष श्याम केसरी, दीपचंद जयसवाल, श्याम बाबू, राजेश जायसवाल, दिनेश केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें