म्योरपुर संवाददाता
सोनभद्र। म्योरपुर थाना में प्रभारी निरीक्षक रहे लक्ष्मण पर्वत का शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्रीय लोग और क्षेत्रीय पत्रकार द्वारा सम्मिलित होकर फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई
इस दौरान सभी की आंखें नम रही आए हुए लोगों ने कहा की इनके करीब 4 महीने के कार्यकाल से लोगों को सीख लेना चाहिए जिस तरह से इन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच अपने दायित्वों का निर्वाहन किया है थाना प्रभारी ने हमेशा आए हुए लोगों की शिकायत का निस्तारण किया।4 महीने के समय में क्षेत्र में कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

हिंदू मुस्लिम का कोई भी त्यौहार रहा हो तो सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। आज विदाई समारोह में क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों ने पहुंचकर थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत को भीनी भीनी आंखों से विदाई दी। क्षेत्र के जनता का प्यार देखकर थाना थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत की आंखें भी नम हो गई जाते-जाते उन्होंने सभी को गले लगाया और बधाई दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से लिलासी चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पांडेय,उपनिरीक्षक बृजेश दूबे,उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह,वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रधान प्रतिनिधि गणेश जयसवाल पुलिस कर्मी ग्रामीण लोग और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।







