HIGHLIGHTS
- महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा राजा शारदा माहेश्वरी स्कूल, में मिशन शक्ति/शक्ति दीदी व साइबर अपराध के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को महिला थानाध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज सरोजमा सिंह के नेतृत्व में शक्ति दीदी/मिशन शक्ति टीम द्वारा राजा शारदा महेश स्कूल में जाकर छात्राओं को मिशन शक्ति/शक्ति दीदी के तहत पम्पलेट वितरित कर उनके अधिकारों के बारे में जानकरी दी गयी तथा बाल विवाह, बाल अपराध, साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी टोलफ्री नम्बरों जैसे 1090, 112, 181, 102, 108, 1076, 1098, 1930 आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष सरोजमा सिंह व शक्ति दीदी की टीम मौजूद रही।







