I.G.R.S. पोर्टल पर मिले शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस रही अव्वल, प्रदेश में मिला पहला स्थान

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र पुलिस को I.G.R.S. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।
  • पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने I.G.R.S. में कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की है।
  • सोनभद्र पुलिस को मिले 115 अंक में से 115 अंक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के आइ.जी.आर.एस. पोर्टल पर माह जुलाई में प्राप्त जनमानस की शिकायतों को नियत समय में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के लिए सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल रहकर कुल 115 अंक में से 115 अंक प्राप्त किया । समय-समय पर अधिकारियों द्वारा समीक्षा कर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया तथा आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

शासन के मंशानुरूप अधिक लगन व मेहनत से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया गया तथा सोनभद्र पुलिस आगे भी प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह से निरंतर कार्य करती रहेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा I.G.R.S. में कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें