सोनभद्र। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद सदस्यता और उनके निचली कोटो के दिये हुए सजा पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाये हुए उनकी सांसद सदस्यता बहाल की सूचना शाहगंज कांग्रेस जनों को मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन के दुकान पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गय एक दूसरे को मिठा खिलाकर जश्न मनाया गया।

इस मौके पर सिराज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी का जीत नहीं हिंदुस्तान के एक एक नागरिक की जीत है विपक्ष में बोलने वाला राहुल गांधी के शिवा कोई दिखाई नहीं देता महंगाई पर सारे विपझ खामोश है आज टमाटर 200 की पार रहर की दाल अन्य सामग्री महंगाई की मार से जनता त्रस्त है कोई बोलने वाला नहीं है अब राहुल गांधी जी संसद में दहाड़ने आ गए हैं इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामरूप शुक्ला, मेराज खां, अरबिन्द कुमार पटेल, सिमु सिंह आदि लोग मौजूद रहें







