सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के पिपरी में तैनात पुलिस कर्मी की बेटी अंकिता यादव अपने हुनर और प्रतिभा के बल पर चित्रकारी को नई धार देने में लगी है। चित्रकारी की पढ़ाई या प्रशिक्षण लिए बीना वह किसी व्यक्ति या चित्र ,का हुब हूं नकल उतार लेने में माहिर है।बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता की पढ़ाई विज्ञान की है।इसके विपरित वह चित्र कला को इस तरह रंग दे रही है कि वह इस कला को जीवंत रखने के लिए पढ़ाई के साथ चित्रकारी में समय निकाल लेती है।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली,सानिया मिर्जा, सहित नेताओ और देश भक्तों के चित्र पलक झपकते बना लेती है।अंकिता के पिता उमा शंकर यादव बताते है कि हमने उसे केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।लेकिन कहते है ना की प्रतिभा किसी के मोहताज नहीं होता।उसने अंदर छुपे प्रतिभा को पढ़ाई के साथ साथ निखारना शुरू किया और अब वह खुद चित्रकारी में इतना निपुण हो चली है की इस विषय की पढ़ाई करने वाली छात्र छात्राएं भी इसकी चित्रकारी देख दंग रह जाते है।







