सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ व युवा भारत द्वारा हर वर्ष आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जड़ी बूटी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर रामलीला मैदान शुल्क में योग शिक्षक योगी संकट मोचन के नेतृत्व में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया।

वहीं पर योग शिक्षक द्वारा निशुल्क योग शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वन विभाग की क्षेत्राधिकारी श्रद्धा त्रिपाठी तुलसी का पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तो वहीं शिविर में उपस्थित वन विभाग के पूर्व अधिकारी सिद्धनाथ पांडेय ने मां तुलसी पर अपने द्वारा रचित रचना को बौद्धिक के रूप में सुनाया। इसके बाद पतंजलि योगपीठ सोनभद्र व युवा भारत के जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा एक एक तुलसी का पौधा वहां उपस्थित लोगों को भेंट किया गया।

इस अवसर पर संकटमोचन ने कहा कि मातृशक्ति के द्वारा पौधा लगाने से जैसे एक मां अपने बच्चों की सेवा करती हैं उसी प्रकार से इन पौधों की सेवा हो सके इसीलिए वन विभाग के क्षेत्राधिकारी श्रद्धा त्रिपाठी और नगर के अध्यक्ष मीरा यादव और योग शिक्षिका अर्चना, मंजू देवी को तुलसी का पौधा देकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धर्मराज सिंह, वन दरोगा कांत मौर्य, वन दरोगा शिवम सिंह, विश्वजीत वन्य जीव रक्षक,और वन परिसर के पुजारी अनिल कुमार शुक्ल आरएसएस के नगर प्रचारक नन्दलाल जी, सिद्धनाथ पांडे, मनीष मिश्रा, मनीष अग्रवाल, अनुभव सिंह, नगर कार्यवाह सत्यजीत, सेवा प्रमुख राजेश, ,काजू यादव, अनिल,राहुल,शिवम, मनीष, बौद्धिक प्रमुख राजेश,धीरेंद्र, राजू, गौरी शंकर जी, इशिका, अंशिका, यश, सीनू, साहबान इत्यादि लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।






