आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिला पहला स्थान, प्रभारी मंत्री ने दी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई

सोनभद्र प्रभारी मंत्री, रविंन्द्र जायसवाल

HIGHLIGHTS

  • जिले को प्रदेश की आई0जी0आर0एस0 रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जनपद के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई
  • शासन की मंशा के अनुरूप शिकायत का निस्तारण समयबद्ध व गुणवता पूर्ण तरीके से किया जाये सुनिश्चित, जिससे की समय से पीड़ित को मिल सके न्याय- प्रभारी मंत्री रविंन्द्र जायसवाल
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री रविंन्द्र जायसवाल ने जनपद को प्रदेश की आई0जी0आर0एस0 रैंकिंग में जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है, उन्होंने कहा है की शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवता पूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, जिससे की पीड़ित को समय से न्याय मिल सके, जनपद के सभी अधिकारीगण इसी प्रकार से शिकायतों के निस्तारण में तत्परता के साथ कार्य करें।

Advertisement (विज्ञापन)

जुलाई-2023 में जनपद सोनभद्र के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रदेश में जनपद सोनभद्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जनपद सोनभद्र को शिकायत निस्तारण के पूर्णांक 130 के सापेक्ष 128 अंक प्राप्त हुए हैं, और प्रदेश में प्रथम रैंक मिला है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें