प्लांट से चोरी कर ले जा रहे टरबाइन स्टैंड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद परियोजना की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने बुधवार को गेट पर चेकिंग के दौरान प्लांट से चोरी करके बोलेरो में छिपा कर ले जा रहे 3 टरबाइन स्टैंड के साथ दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बैजनाथ पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम बीजपुर थाना बीजपुर तथा अजित कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम डोड़हर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र बोलेरो नं0 UP64AT 7047 में 03 अदद टरबाइन स्टैंड चोरी करके ले जा रहे थे तभी एनटीपीसी गेट पर तैनात सीआईएसएफ जवान संजय कुमार पुत्र सुबाष राम ने चेकिंग के दौरान बोलेरो में छिपा कर रखे गए तीन टरबाइन स्टैंड को देख कर पूछताछ किया तो आरोपियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नही मिलने पर चोरी का शक होने पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया तथा पुलिस को सूचना दिया गया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने पर लाकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने चोरी करने की बात कबूल की।पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 80/23 धारा 379,411 भादवि के तहत मामला पंजीकृत कर अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाई किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें