रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के उपर दोनों तरफ जाली लगे तथा प्रकाश की हो व्यवस्था- एड० पवन

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने महामहिम राज्यपाल राजभवन,लखनऊ, उत्तरप्रदेश को पत्र लिखकर मांग किया है कि राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर के उपर इससे कई घटनाएं हो चुकी हैं कई मोटरसायकिल सवार पुल पर जाली न होने के कारण गिरकर मौत के काल में समा चुके हैं इसके पूर्व भी फ्लाई ओवर स्थल पर ऐसी घटनाएं घटित हो चुकी है। फिर भी फ्लाई ओवरब्रिज पर जिला प्रशासन जाली नहीं लगवा रहा है। न ही जिला प्रशासन ठोस कदम उठा रहा है। लगभग तीन किलोमीटर लम्बा ओवर ब्रिज होने के कारण रात में चलने में भय लगता हैं। वही फ्लाई ओवर के नीचे सर्विस रोड की हालत बद से बदतर होने के कारण अत्यंत परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इमरती कॉलोनी से लेकर चंडी होटल तक कि दोनों साइड की रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है फिर भी ना तो किसी जिम्मेदार अधिकारी इसे संज्ञान में ले रहे हैं।आये दिन दो पहिया वाहन एवम साईकिल पर चलने वाले राहगीर इस मार्ग पर चलकर चोटिल होते रहते हैं।रॉबर्ट्सगंज नगर सोंनभद्र उत्तर प्रदेश के लगभग 3 किमी लंबे फ्लाईओवर की नीचे की दोनों साइड सर्विस रोड पर चलना जानलेवा हो गया है।
कार्यदयी संस्था द्वारा टोल प्लाजा के माध्यम से करोड़ो रूपये की वसूली के बाद भी अभी तक फ्लाईओवर के उपर न तो जाली लगी और न ही प्रकाश का व्यवस्था हुआ ! नीचे की सर्विस रोड का कार्य फाइनल नही कराया जा सका है जो बेहद अफसोस जनक है और कार्यदायी संस्थान के लिए दंडनीय है।
अतः ओवर ब्रिज के ऊपर जाली तथा प्रकाश की व्यवस्था के साथ-साथ नीचे सर्विस लेन का अभिलंब निर्माण करवाने हैं आदेशित किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें