ADM ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

HIGHLIGHTS

  • मतदेय स्थलों के संभाजन कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग हेतु अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग करने सम्बन्धी बैठक की गयी। बैठक में उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थल यानी बूथों को 1500 वोटर पर संभजन बांटने का निर्देश दिया है। पहले एक बूथ पर 1200 मतदाता तय थे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस क्रम में जिले में कार्य शुरू हो गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्रा ने इस विषय को लेकर राजनीतिक पार्टियों के साथ समन्वय बैठक की। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देश से अवगत कराया। राजनीतिक पार्टियों से उन्होंने अपील की कि एक बूथ पर एक बूथ लेवल एजेंट की तैनाती करें ताकि इस कार्य को बीएलओ सही ढंग से पूर्ण कर सकें। निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि बूथ संभाजन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि वोटर को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मतदाता के घर से बूथ की दूरी दो किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयोग ने यह भी कहा है कि किसी केनद्र पर दो बूथ है, तो 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के रूप में समायोजित करने क कोशिश की जाए ताकि बूथों की संख्या कम हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

किसी बूथपर अगर पांच सौ मतदाता हैं तो दूसरे अन्य बूथ से जोड़ने की कोशिश हो लेकिन यह जरूर ध्यान रखा जाए कि वोटरों को परेशानी न हो। अपर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों को मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया है कि उक्त सूची के आधार पर अपने बी0एल0ओ0 के माध्यम से सत्यापन कराते हुए जाॅच कर ले कि कोई भी मतदेय स्थल अभी भी दो किलोमीटर की दूरी पर तो नहीं है और कोई भवन मतदेय स्थल भवन जर्जर की स्थिति में तो नहीं है या किसी अन्य कारणो से पोलिंग स्टेशन की भवनों को बदला जाना आवश्यक है, तो स्पष्ट कारण सहित दो दिवस के अन्दर लिखित रूप से प्रस्तावित सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण को उपलब्ध करा सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि जिन मतदेय स्थलों के भवन पुराने व जर्जर नहीं है और जहां मतदाता सूची में 1500 से अधिक मतदाता नहीं है तथा मतदाताओं को दो किलोमीटर की दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मतदेय स्थलों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा और आयोग द्वारा ये भी निर्देश है कि कोई भी मतदेय स्थल दुकान/व्यवसायिक/प्रतिष्ठान/व्यक्तिगत सामुदायिक केन्द्र/विवाह घर अथवा ऐसे भवन, जिनका स्वामित्व किसी राजनैतिक व्यक्ति के पास है, ऐसे मतदेय स्थलों हेतु विकल्प तलाश कर उनको स्थानान्तरित कर दिया जाये।

बैठक में उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, तहसीलदार राबर्ट्सगंज अरूण कुमार गिरि, तहसीलदार घोरावल ज्ञानेन्द्र यादव कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, भाजपा के सुनील सिंह जिला महामंत्री, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, जिला सचिव, बहुजन समाज पार्टी के बी0 सागर जिलाध्यक्ष, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के राजीव त्रिपाठी, अनिल यादव प्रधान का0 सचिव, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के राजकुमार मौर्य जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें