नीरज गुप्ता
बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास से सोमवार को बीजपुर पुलिस ने बस के इंजन चोरी के आरोप में एक नाबालिक सहित तीन चोर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र अंजनी कुमार गुप्ता निवासी ग्राम बीजपुर थाना बीजपुर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था कि उनके बस का इंजन अज्ञात चोरों द्वारा बीते शनिवार की रात को बिलाल ऑटो गैरेज नक्टु के सामने से चोरी कर लिया गया है।पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 79/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर वरिष्ठ उ0नि0 विनोद कुमार यादव को विवेचना सौंपी गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित करते हुए मुखबिर के सूचना पर सोमवार को उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव मय हमराह का.दिनेश कुमार व का.संदीप यादव द्वारा विद्या शंकर पाल के घर पुनर्वास प्रथम बीजपुर से अभियुक्त महिप पाल पुत्र देवशरन पाल उम्र 21 वर्ष,दिलीप कुमार पाल पुत्र राज कुमार पाल 19 वर्ष निवासी ग्राम डोडहर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र व एक नाबालिग बाल अपचारी को समय 2:30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए इंजन को विद्यासागर पाल के घर के आंगन से बरामद किया गया जिसकी कुल कीमत लगभग ₹50000 है। वही अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी।






