उद्योग व्यापार संगठन एवं उद्योग विभाग ने कैंप लगाकर व्यापारियों का कराया बीमा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन व उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में कैंप लगाकर 5 लाख तक का मुक्त बीमा कराया गया। कैंप का शुभारंभ शुभारंभ हनुमान जयसवाल एवं विनोद कुमार कनोडिया ने फीता काटकर । में एमएमसूक्ष्म एवं मध्यम वर्ग के उद्यमियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

इस अवसर पर व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि सरकार गरीब एवं छोटे व्यवसायियों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने हेतु कटिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक उदासीनता के चलते समाज के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व सूक्ष्म उद्यम यह दुर्घटना बीमा योजना में 18 से 60 वर्ष तक के उद्यमी को दुर्घटनाग्रस्त होने पर 5 लाख की सरकारी मदद की जाएगी।

श्री शर्मा ने कहा कि जनपद सोनभद्र में 10,000 व्यापारियों का दुर्घटना बीमा करने का लक्ष्य था लेकिन 23 जून तक मात्र 315 व्यापारियों यानी 3 .15% का ही बीमा हो सका। उन्होंने कहा कि जीएसटी में पंजीकृत कारोबारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि उनके लिए अलग से मुख्यमंत्री दुर्घटना व्यापारी योजना है।
उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र की लगभग 90 लाख इकाइयां हैं इनमें महज 15 लाख करीब 15% ही उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं|इन इकाइयों के आंकड़े उपलब्ध ना होने के कारण इस क्षेत्र का आर्थिक योगदान स्पष्ट नहीं हो पाता इसलिए सूक्ष्म इकाइयों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य उन्हें मुख्यमंत्री सूक्ष्म योजना से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।


उद्योग विभाग की ओर से चंद्र प्रकाश पटेल सहायक प्रबंधक कनिष्ठ सहायक सुब्रमण्यम मिश्रा उपस्थित रहे। संगठन की ओर से प्रशांत जैन, प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जयसवाल, राजकुमार जयसवाल, दीप सिंह पटेल, टीपू अली विनोद जायसवाल, रमेश सिंह, कृष्णा सोनी, सुनील कुमार सरोज, संजय रघुवंशी, पंकज कनोडिया, यशपाल सिंह चंदेल, अमित वर्मा, आशीष पाठक, अमित केसरी, इश्तियाक अहमद, प्रमोद राय, दीपक सोनी, इश्तियाक आलम आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें