म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर में हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम से मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया है और सभी ताजियादारो ने अपनी अपनी ताजिया म्योरपुर मेन चौराहा पर एकत्रित किया गया तहजिया की संख्या लगभग आधा दर्जन है मोहर्रम का त्यौहार हज़रत ईमाम हुसैन के याद में मनाया जाता है और लाठी,भाला, तलवार का करतब का खेल शुरू किया गया कई घंटे तक दिखाया गया सबसे लोकप्रिय लाठी का खेल खेला गया और यही खेल दर्शकों को पसंद आया शाम 7 बजे सभी खेल को बंद कर दिया गया और ताज़िया का जुलूस को पूरे कस्बे बाज़ार हवाईपट्टी के रास्ते ईदगाह स्थित कर्बला में सुपुर्द ए खाक रात 9बजे बजे किया गया इस मौके पर म्योरपुर थाना के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ त्यौहार को संपन्न कराया,इस मौक़े पर सदर मोo अयूब अली, हाफिज मंजर आलम, नजीर हुसैन, छोटन भाई, अतहर हुसैन , सफदर अब्बास, सलीम अहमद, विवेक कुमार, रफीक अहमद,अफदार मास्टर, मोo मोशिम सिद्दिकी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







