कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • किसानों के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में जैसे नारे लगाते हुए किया प्रदर्शन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में जनपद को तत्काल सूखा ग्रस्त घोषित करो का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कक्ष में पहुंच डीएम को ज्ञापन पत्र पढ़कर सुनाया तथा जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसानों की चिंता कांग्रेस पार्टी सदियों से करती आ रही है आज जब पूरे जनपद में बरसात न होने से हाहाकार मचा है तो हम कांग्रेसियों ने किसानों की दुर्दशा को देखते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि जुलाई माह बीतने वाला है जनपद में पिछले वर्ष भी सूखे के हालात थे इस वर्ष पूरे जनपद में किसानों के सामने वर्षा ना होना एक चुनौती ही नहीं बल्कि जीवन जीने की समस्या के रूप में विकराल रूप धारण किए हुए हैं । ऐसे में हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जनपद को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए 5 सूत्रीय ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

घूमने बताया कि हम कांग्रेसियों ने मांग किया है कि पूरे जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए ,किसानों से होने वाली वसूली को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, किसानों के बकाया बिजली बिल को माफ किया जाए, जनपद के समस्त किसानों को क्षति पूर्ति के रूप में प्रत्येक किसान को आर्थिक सहायता दी जाए और जनपद के पोखरों तालाबों एवं बांधों में उचित माध्यम से पानी भंडारण की समुचित व्यवस्था की जाए। ज्ञापन सौंपने के समय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय ने जिलाधिकारी से
जिले के किसानों की बैठक बुलाने की अपील की और बताया कि पहले किसानों की बैठक जिला अधिकारी द्वारा बुलाई जाती थी जिससे जिले के किसानों की समस्या से आला अधिकारी अवगत हुआ करते थे।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, पीसीसी सदस्य जितेंद्र पासवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रमेश देव पांडेय, पीसीसी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बृजेश तिवारी, कांग्रेसी नेता विजय शंकर तिवारी, रावटसगंज सदर ब्लॉक के अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय, कर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर देव पांडेय, राजेंद्र पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे, अजीत ,अनिल सेवादल के मृदुल मिश्रा, घोरावल ब्लाक अध्यक्ष लल्लूराम पांडेय, उपाध्यक्ष राम रूप शुक्ला, सदर ब्लॉक के विजय शंकर पांडेय, बुल्लू कोल सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें