उ० प्र० हिन्दी साहित्य सभा के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

संतोष दयाल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सभा के सोनभद्र जिले की कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न हुआ। जिसकी घोषणा उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयोजक सर्वेश अस्थाना द्वारा की गई सोनभद्र जिले के वरिष्ठ साहित्यकार व कवि अजय शेखर जी को व संरक्षण में वरिष्ठ साहित्यकार व उपन्यासकार रामनाथ शिवेंद्र को व अध्यक्ष- वरिष्ठ पत्रकार व कवि डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ‘पुष्कर’ को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर मेघ ‘विजयगढ़ी’ को, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न त्रिपाठी ‘पद्म’ को, सचिव/मंत्री इं. राहुल सिंह कुशवाहा ‘प्रवाह’ को, कोषाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा को, संगठन सचिव प्रभात सिंह चंदेल जी को, सह सचिव दिलीप सिंह ‘दीपक’ जी को, प्रचार सचिव अभिनव आकाश को जिम्मेदारी दी गयी है और कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में लोकभाषा के कवि डॉ. लखनराम जंगली, राधेश्याम पाल , जैराम सोनी को, अल्का केशरी ‘आरिया’, सुनील भारतीय ‘चौचक’ जी को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कॉर्डिनेटर गिरधर खरे निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

जिले के कार्यकारिणी के गठन की जानकारी जिला संयोजक म्योरपुर के युवा कवि यथार्थ विष्णु ने दी है। उन्होंने बताया कि इकाई का कार्यकाल दो वर्ष के लिए है। जिला इकाई का गठन साहित्यिक गतिविधियों के सफल संचालन व साहित्यकारों के कल्याण हेतु किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें