घोरावल विधायक व राबर्ट्सगंज ब्लाक प्रमुख ने किया मुख्य सेविका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण

हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आगनवाड़ी कार्यकर्ती से मुख्य सेविका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्या व ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक घोरावल ने आगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित 5 महिला अभ्यर्थियों शकुन्तला देवी, बीना कुमारी, लालती देवी, देवन्ती व लिलावती को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया तथा ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक पद के दायित्व का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। विधायक घोरावल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज प्रदेश के सभी जनपदों में आगनवाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित समस्त अभ्यर्थियों सम्बंधित जनपद मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, मण्डल अध्यक्ष राहुल पटेल, कृष्णा पटेल, सी0डी0पी0ओ0 घोरावल, सहित मुख्य सेविका एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रही।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें