HIGHLIGHTS
- पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया फलदार वृक्षों का वितरण
- पांच कुंडीय महायज्ञ का हुआ आयोजन
- नखोरिया प्रज्ञा मंडल द्वारा किया गया हवन का आयोजन।
दुद्धी, सोनभद्र। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में, नारखोरिया, गायत्री परिवार द्वारा पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा गुरु जी एवं गुरु माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा, अर्चना, गुरु वंदना, किया।
इस अवसर पर आयोजित पांच कुंडीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक हवन किया
वहीं सोनभद्र जनपद में पर्यावरण प्रदूषण की समस्याओं से निदान के लिए श्रद्धालुओं में 500 फलदार वृक्षों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रजापति, डॉक्टर हर्षवर्धन गुरु जी के व्यक्तित्व कृतित्व एवं गायत्री परिवार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के योगदान विषय पर अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में
शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा, राधारमण चौबे, महेश प्रसाद, रामबदन कुशवाहा, रामप्रसाद,अमित कुमार, नवीन कुमार, विद्याभूषण कुमार, उपेंद्र कुमार, गिरवर मेहता, भूखन मेहता, शिव कुमार मेहता, शिव कुमार सिंह, कुशवाहा, सोमनाथ सिंह कुशवाहा, अंबिका कुशवाहा, राम कुमार सहित नारखोरिया, विंढमगंज सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।






