डीएम के नेतृत्व में जिले को प्रदेश में आई0जी0आर0एस0 रैंकिंग में मिला नौवां स्थान

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के नेतृत्व में माह जून,2023 में जनपद सोनभद्र के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रदेश में जनपद सोनभद्र को नौंवां स्थान प्राप्त हुआ है, जनपद सोनभद्र को शिकायत निस्तारण के पूर्णांक 120 के सापेक्ष 115 अंक प्राप्त हुए हैं और प्रदेश में नौवां रैंक मिला है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आई0जी0आर0एस0 के शिकायतों के निस्तारण में जनपद सोनभद्र को नौवां स्थान प्राप्त होने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण इसी प्रकार से समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें और उनके शिकायतों का निस्तारण समय से हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें