सोनभद्र। पंचायती राज विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर बुधवार को सदर ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ में साफ सफाई की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह की देख रेख में अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डीपीआरओ ने लोगों को नालियों में कूड़ा, करकट न डालने के लिए प्रेरित किया गया। बढ़ौली न्याय पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों से सफाई कर्मचारी बेठिगांव निस्फ गांव में उपस्थित होकर सार्वजनिक नालियों की साफ-सफाई की। नालियों से कूड़ा निकालकर हटाया गया। गलियों में झाडू लगाकर सफाई की गई।

डीपीआरओ विशाल सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी गिरी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी को जल जमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कूड़ा उठान करते हुए उसके निस्तारण के लिए हत्था ठेला खरीदने तथा उसी से कूड़ा निस्तारण करने का निर्देश दिया। सफाईकर्मियों को पूरे ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर साफ सफाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान अनिल तिवारी, अमरनाथ चौबे, संजय चौबे, राजबली आदि उपस्थित रहे।






