केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर में किया गया विद्यार्थी परिषद का गठन

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। एन टी पी सी के रिहंद स्टेशन के आवासीय परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में विद्यार्थी परिषद 2023 का गठन प्राचार्य लालसा साह की अध्यक्षता में किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉ गुलाब शंकर सिंह ने विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के कर्तव्य और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। प्राचार्य श्री साह ने विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। स्कूल कैप्टन के रूप में ब्वायज में कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग के छात्र हर्ष पटेल व गर्ल्स में उसी कक्षा एवं वर्ग की छात्रा अर्चना मिश्रा को स्कूल कैप्टन बनाया गया।वाइस कैप्टन के रूप में कक्षा ग्यारवीं वाणिज्य वर्ग के छात्र अर्जुन एवं ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग की तनिष्का गुप्ता को चुना गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तथा स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन बारहवीं वाणिज्य के छात्र आयुष कुमार एवं ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग की छात्रा कविता कुमारी को बनाया गया। शिवाजी सदन के अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने हाउस कैप्टन के रूप में कुमारी गरिमा और सर्वेश पाण्डेय को,अशोक सदन के अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने प्रिंस कुमार जायसवाल और नम्रता को, टैगोर सदन के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने अभिषेक काशी एवं अंजु कुमारी को तथा रमन सदन की अध्यक्ष पूजा दीवान ने अनिकेत कुमार और प्रिया विश्वकर्मा को सदन कैप्टन के रूप में मनोनित कर उन्हें बैज एवं सम्मान पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजीव कुमार पटेल, सलीम अहमद, मुकेश कुमार विश्वकर्मा मंच पर उपस्थित रहे।
चयनित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों का सभी बच्चों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें