शिवद्वार में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सोनभद्र। शुक्रवार को भाजपा मंडल शिवद्वार के बूथ संख्या 125 गुरवल 126 बेलवानिया 127 लोहाडी 128 गुरेठ में महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं शिवद्वार मंडल के प्रभारी डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने भाजपा के उपलब्धियों को गिनाया एवं केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि 9 साल में मोदी जी की सरकार ने देश के किसानों महिलाओं गरीब व बेरोजगारों के हितों में कार्य किया है सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है देश का मान सम्मान बढा है भाजपा की सरकार ने 9 सालों में यह साबित किया कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास ही हमारा संकल्प है हम राष्ट्रीय हितों के साथ अनदेखी नहीं कर सकते और जो सपना भारत देखता है विश्व गुरु बनने का वह सब सपना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूdर्ण होने वाला है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील चौबे, मंडल उपाध्यक्ष संजय पाठक, संतोष बैसवार्, पंकज, रामसूरत कनौजिया, रविंद्र बहादुर सिंह, झंडा सिंह, निरंजन त्रिपाठी, रणजीत पांडे, मिठाई लाल अग्रहरी, डॉक्टर रामबचन प्रजापति, संदीप पटेल श्याम सुंदर, छोटे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें