सन्तोष दयाल
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी स्थित 1954 के अकाल के दौरान निर्मित भूखड़ी बंधी की मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और मांग उठाई कि बंधी की मरमत कराने के साथ उसमे जमे सिल्ट हटाया जाए जिससे बंधी में पानी जमा हो और जाड़े में सिंचाई का काम आए।क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना लाल ने बताया की बंधी की सफाई और सिल्ट निकाल दिया जाए तो हैंडपंपों और कुआं तथा बंधी के नीचे के नाले का जल स्रोत बढ़ जाएगा।साथ ही पशुओं और जंगली जानवरों के लिए लिए बंधी में पानी रहेगा प्रदर्शन करने वालो में दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, मान सिंह हिमांशु दुबे, गुंजन गोंड, आदि शामिल रहे।
फोटो







