जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • कैदियों से वार्ता कर दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने जिला कारागार का आज निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज ने जिला कारागार के कैदियों से मिलकर उनसे वार्ता किया और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की, इस दौरान उन्होंने कैदियों से सरलता व सुगमता पूर्वक वार्ता कर कारागार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही भोजन, नास्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा,पीने के पानी आदि की गहनता पूर्वक जायजा लिया, इस दौरान जिला जज व जिलाधिकारी द्वारा महिला कैदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने जिला कारागार के हातों के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मिलने-जूलने में हो रही दिक्कतों के बारे में पूछा, तो कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सिंह ने चिकित्सकों से कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए रोजाना बैरक अस्पताल में चिकित्सकों के आने-जाने की स्थिति का जायजा लिया। इसी प्रकार से कैदियों को दिये जाने वाले भोजन के किचन का निरीक्षण किया गया, जहां कैदियों हेतु बनाये जा रहे भोजन के गुणवत्ता को देखा गया और निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जे0पी0 दूबे सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें