वनिता समाज द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव थिएटर कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर, वनिता समाज द्वारा “इंटरैक्टिव थिएटर” विषय पर 25 जून से 4 जुलाई 2023 तक आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया गया । इस कार्यशाला का उद्देश्य थिएटर, फिल्म और प्रदर्शन कला के माध्यम से एनटीपीसी कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों के छवि निर्माण, टीम निर्माण, नेतृत्व, कार्य जीवन संतुलन एवं समग्र व्यक्तित्व का विकास पर करना है। वे

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यशाला के तहत मानव व्यवहार की समझ, जागरूकता एवं भावनात्मक रूप से जुड़ने की क्षमता को विभिन्न गतिविधियाँ जैसे थिएटर, फिल्म, योग, नृत्य आदि के माध्यम से विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज ने कहा कि2 दे थिएटर सामाजिक कौशल को विकसित करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि थिएटर लोगों के बीच सम्मान, अभिव्यक्ति और टीम वर्क को बढ़ावा देने की क्षमता को भी विकसित करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यशाला के संकाय फिरोज ज़ाहिद खान, निदेशक फिजा आर्ट द्वारा उपस्थित जनों के समक्ष इंटरैक्टिव सत्र में थिएटर के माध्यम से सभी को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि थिएटर सभी को अपने विचार साझा करने और विभिन्न तरीकों से अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका देता है। थिएटर कार्यशाला कई तरीकों से व्यक्तित्व विकास में मदद करती है, भय और अवरोधों को दूर करती है।
इस अवसर पर आरती बेहरा, टाइनी टोट्स प्रभारी, नील कमल भोगल, समाज कल्याण प्रभारी, डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंध (मानव संसाधन) एवं वनिता समाज के वरिष्ठ सदस्याएं आदि उपस्थित रही।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें