रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लाक क्षेत्र के बेठिगाँव निष्फ में सोमवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनता की समस्या का निस्तारण करने के लिए कृषि रक्षा अधिकारी को नोडल बनाया गया था। मगर मौके पर नोडल नहीं पहुंचे इससे समस्याओ का निस्तारण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा हैं, ग्राम पंचायत सचिव, प्रभारी लेखपाल, पंचायत सहायक की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया गया।

नोडल के नहीं पहुँचने से फरियादी मायूस नजर आये।
वहीं गांव के नागेश्वर तिवारी का कहना हैं की सबसे पहले बेठीगांव निष्फ से ही जिलाधिकारी ने ग्राम समाधान दिवस की शरूआत हुई थी, उस गांव में आयोजित समाधान दिवस में नोडल नहीं पहुंच रहे हैं इस दौरान गांव के मदन प्रसाद ने समाधान दिवस में जल जीवन मिशन के तहत गांव में खोदी गई सड़क की शिकायत की बताया की पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क खोद दिया गया हैं, मोड़ पर गड्ढा होने की वजह सेआये दिन घटना होती रहती हैं। इस अवसर पर कई लोगों ने ईकेवाइसी कराई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, कृषि विभाग से रीतू सिंह, लेखपाल, कोटेदार मदन केशरी, आंगनबाड़ी कुसुम, पुष्पा पंचायत सहायक, शिल्पा, उपेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






