HIGHLIGHTS
- सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के अधिवक्ताओ से किया अपील
सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता संघों से अपील किया है कि वो कोर्ट परिसर सहित सभी जनपद व सत्र न्यायालय एवम तहसील परिसर में एडवोकेट ड्रेस में घूम रहे ब्यक्तियो को चिन्हित कर उन्हें परिसर से बाहर करने हेतु कड़ा रुख अख्तियार करे। उन्होंने कहा है कि बिना ला की डिग्री लिए और बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हुए बिना आज हजारों ब्यक्ति अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं जिससे अधिवक्ताओ का कार्य प्रभावित हो रहा है।

साथ ही ऐसे गैर अधिवक्ताओ के द्वारा विधि विरोधी कृत्यों के कारण अधिवक्ताओ को छवि धूमिल हो रही है। श्री मिश्र ने प्रदेश के अधिवक्ता समाज से अपील करते हुए कहा है कि बार संघों के साथ साथ प्रत्येक अधिवक्ता साथियो की जिम्मेदारी है कि वो भी अपने आस पास कार्य करने वाले ऐसे गैर अधिवक्ताओ की पहचान करके उनके विरुद्ध कठोर कारवाई करना सुनिश्चित करें।श्री मिश्र ने कहा कि छद्म वेश में कार्य करना कानूनी अपराध है और ऐसा अपराध करने वाले किसी भी ब्यक्तियो के साथ कोई नरमी।रखना अपना नुकसान करना है।






