कलेक्ट्रेट सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार ईद उल जूहा (बकरीद) को मद्देनजर जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बैठक में आये सभी धर्मों के सम्मानित नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने समाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए इस बैठक में आयें हैं, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने सभी उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों का आह्वाहन करते हुए अपील की है कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी धर्मों के लोग आपसी भाई चारे से सभी त्यौहार मिल जुल कर मनाते रहे है, आगामी त्यौहार बकरीद को भी उसी तरह से कायम रखेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने जनपद वासियों का आह्वान करते हुए अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचे और कोई भी इस प्रकार की सूचना यदि उन्हें प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दे ताकि उस सूचना की जॉच करते हुए उसका निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि शासन से स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि त्यौहारों को पारम्परिक ढंग से मनाया जाये और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न की जाये। उन्होंने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खास तौर से त्यौहार के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखें। उन्होंने सभी जनपद वासियों का ईद उल जुहा (बकरीद) की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग मिल जुल कर इस त्यौहार को मनायें, उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहारों का एक ही मकसद होता है कि दूसरों की भावनाओं को आहत किये बिना हर्षोंल्लास के साथ त्यौहार को मनायें। पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में आने वाली बकरीद के दृष्टिगत सुरक्षा से सम्बन्धित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज या अन्य किसी प्रकार के कार्य न किये जाये, प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी न की जाये,किसी प्रकार की अफवाह फैलाने सम्बन्धी मैसेज प्राप्त होते हैं, तो उसके सम्बन्ध में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को तत्काल अवगत कराया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने समस्त सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपस्थिति धर्मगुरू व पीस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जनपद सोनभद्र में हम लोग त्यौहारो को आपसी सौहार्द व प्रेम के साथ मनाते हैं, कभी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटित हुई है, हम लोग इस बार भी आपसी भाई-चारे व प्रेम व सौहार्द के साथ आगामी त्यौहारों को मनायेेगें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय निखिल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें