डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके कार्यो से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए- अजीत चौबे

HIGHLIGHTS

  • जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई पुण्यतिथि
  • स्वहित से बड़ा देशहित होता है- अजीत चौबे‌
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अखण्ड भारत के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे सहित वहा पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमसभी को डा0 मुखर्जी जी के जीवन तथा उनके कार्यो से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है। अतः देशहित को ध्यान में रखकर कार्य करें उनके दिये हुए ध्येय को स्थापित करने के लिए निरन्तर परिश्रम करें, यही डा0 मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दो विधान व दो निशान का विरोध किया जिसके फलस्वरूप तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने डाक्टर साहब को जेल भेजने का काम किया और उन्हें यातनायें भी दी गयी। डाक्टर साहब सदैव ही देश की एकात्मता एवं संस्कृति की रक्षा के लिये समर्पित रहे। देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिये डाक्टर साहब ने स्वयं का बलिदान किया। ऐसे माँ भारती के अमर सपूत को हम सभी नमन करते है और उनके दिखाये हुये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है। उनकी इच्छा थी कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इसलिए वहां विशेष नियम संविधान और झण्डा नही होना चाहिए संपूर्ण भारत में एक नियम एक संविधान और एक झण्डा हो इसके लिए डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी संघर्ष करते रहे। उनके इस सपने को साकार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर किया। आज भारत अखण्ड होने के कगार पर है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, रमेश पटेल, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री विनोद पटेल, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, राघो सिंह, नार सिंह, मंजू गिरी, कैलास तिवारी, सुनिल सिंह, दिलिप चौबे, संदीप मिश्रा, कृपाशंकर कोल, प्रभात पटेल, आशा विश्वकर्मा, चन्दा देवी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें