नाबालिग बालिका की हो रही शादी को टीम ने रुकवाया

HIGHLIGHTS

  • महिला शक्ति केन्द्र टीम के त्वरित कार्यवाही से रूका बाल विवाह।

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की थाना शक्तिनगर अन्तर्गत चौकी वीना के एक ग्राम के लगभग उम्र 13 वर्ष की नाबालिग बालिका की शादी हो रही है जिसके सम्बन्ध में तत्काल जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी चौकी वीना की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया। जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना शक्तिनगर अन्तर्गत ग्राम मे पहुंची जहा पर नाबालिग बालिका के घर वाले नही मिले उसके उपरान्त टीम द्वारा तत्काल जहा लड़की की शादी की किये जाने की तैयारी चल रही थी वहा पर पहुचे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान बालिका के माता पिता से बालिका के उम्र के सम्बन्ध में साक्ष्य चाहा गया परन्तु माता पिता द्वारा कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका प्रथम दृष्टया बालिका नाबालिग प्रतीत हुई जिसके उपरांत विवाह रोक दिया गया। टीम द्वारा अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की पुनः बाल विवाह न कर दिया जाये इस कारण नाबालिग बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालिका की शादी उसके तीन गुने उम्र के ब्यक्ति के साथ किये जाने की तैयारी की जा रही थी साथ ही यह भी बताया गया कि प्रकरण के सम्बंध नाबालिग बालिका की काउन्सलिग व जाचोपरान्त नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर चौकी प्रभारी वीना उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह एवं मुख्य आरक्षी राजु आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें