सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र एवं युवा भारत के सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कराया गया। जिसमें से प्रथम स्थान रामलीला मैदान चुर्क रहा। जहां पर सुबह 5:00 से 6:00 बजे तक योगाभ्यास कराया गया यहां पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव एवं अधिशासी अभियंता अमित कुमार, पूर्व चेयरमैन इंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इसके पश्चात योग शिविर में योग गुरु योगी संकटमोचन द्वारा सर्वप्रथम प्रार्थना कराते हुए ग्रीवा संचालन और फिर स्कंध संचालन तथा ताड़ासन त्रिकोण ताड़ासन और वृक्षासन फिर बैठकर किए जाने वाले कुछ आसन जैसे वज्रासन, उष्ट्रासन तथा लेट कर किए जाने वाले भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन और फिर अंत में हास्य आसन सिंहासन और फिर शांति पाठ के साथ सभा का समापन किया गया। पतंजलि योग शिक्षक योगी संकट मोचन ने बताया कि प्रभु के द्वारा सांसे हमे गिन कर मिलता है अब उन सांसों को आपको कैसे प्रयोग करना है वह आपके ऊपर है और योगी संकटमोचन ने यह भी बताया की योग को सिर्फ 1 दिन ही नहीं इसे अपने जीवन में पूरे दिनचर्या में अपनाना चाहिए।


जिससे कि हमारे घरों में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो ताकि जब हमारा घर परिवार स्वस्थ रहेगा तभी हमारा नगर स्वस्थ रहेगा और जब हमारा नगर स्वस्थ रहेगा तब हमारा देश प्रदेश और पूरा भारत स्वस्थ रहेगा। इसके पश्चात योग गुरु द्वारा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अजीत चौबे, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव को अंगवस्त्रम एवं योग संदेश पुस्तिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पर योगपीठ के साथ-साथ हार्टफुलनेस के गोपाल जो कि योग साधना का कार्य कराते हैं उन्होंने भी सहभागिता निभाया और योग साधना में कैसे मन लगे इसके बारे में सभी को बताया।


शिविर के दूसरे सत्र का आयोजन पतंजलि योगपीठ युवा भारत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में हुआ वहां पर योगी संकटमोचन द्वारा कॉलेज के अध्यापकों और कुछ बच्चों के साथ दीप प्रज्वलित किया तथा वहां भी इसी प्रकार प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया गया तत्पश्चात पतंजलि योग गुरु योगी संकट मोचन वहां से सभा का समापन करते हुए पुनः संत कीनाराम महाविद्यालय लोढ़ी में पहुंचे वहां पर महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह और समाजसेवी पंडित राम सकल चौबे बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कराया गया और पुनः प्रोटोकॉल के तहत वहां भी योग की विशेषताओं को बताते हुए उनके गुणों को बताते हुए वहां पर समस्त सैकड़ों छात्र छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए योगी संकटमोचन द्वारा योगाभ्यास कराया गया और फिर हास्य आसन और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




