सोनभद्र। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में व्यापारिक प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने 5 सूत्रीय मांग पत्र एडिशनल एसपी को सौंपा और जून माह में पुलिस द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के प्रशंसा की। बैठक में मुख्य रूप से प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, जिला महामंत्री हिदायतुल्लाह खान, बिमल जालान, रामेश्वर जैन, चंद्रभान अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर महामंत्री मनोज जालान, सरदार संतोष सिंह, सरदार कमलेश खांबे, राजनारायण तिवारी, रविंद्र केसरी, मनीष खंडेलवाल, राकेश गुप्ता, नरेंद्र कुमार गर्ग, नितिन अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।







