HIGHLIGHTS
- व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की हुई बैठक
- अपर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक की अध्यक्षता
सोनभद्र। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन चुर्क में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा की नगर में हीरोइन की बिक्री व्यापक पैमाने पर की जा रही है जिससे एक और जहां युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है वहीं दूसरी ओर नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि जो लोग नाजायज तरीके से अतिक्रमण किए हैं वह अतिक्रमण हटे लेकिन उन्हें पहले जीविकोपार्जन के लिए कोई स्थान निर्धारित किया जाए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन लोगों की मृत्यु हो रही है यातायात जागरूकता हर महीने चलता रहे जिससे लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दिया जा सके जिसमें हमारा व्यापार संगठन भी पूरा पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने आगे कहां की साइबर अपराध और धोखाधड़ी के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है इसकी रोकथाम के लिए हर थानों पर साइबर सेल स्थापित किया जाए उन्होंने कहा कि व्यापारियों की स्वयं सुरक्षा हेतु असलहे की लाइसेंस प्रक्रिया को सरलीकृत किया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से प्रितपाल सिंह, रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल, यशपाल सिंह, शरद जायसवाल, सरन जायसवाल, विनोद कुमार जालान, राजेश मिश्रा, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सुनील कुमार, सरोज, विनोद जयसवाल, सूर्या, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक कुमार, संजय सिंह, अमित केसरी, कृष्णा सोनी, बलकार सिंह, तजिंदर पाल सिंह, अमित केसरी, रमेश सिंह, अजय बहादुर सिंह, शिवम केसरी, प्रतीक, आशुतोष पांडे, अमित अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।





