HIGHLIGHTS
- व्यापार प्रतिनिधि मंडल चोपन के नगर अध्यक्ष संजय जैन के मुख्य आतिथ्य में एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
चोपन, सोनभद्र। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार सोनभद्र प्रखंड चोपन की टोली द्वारा योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे व्यापार प्रतिनिधि मंडल चोपन के नगर अध्यक्ष संजय जैन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विहिप के 70 कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अजय सिंह, पंकज सिंह, सोनू मोदनवाल, बृजेश, नागेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहभागिता निभाई।







