व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • त्रुटिपूर्ण बिजली बिल का तत्काल समाधान किया जाए- कौशल शर्मा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों संग बुधवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड नीरज गोयल से मिलकर व्यापारियों की बिजली से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने व्यापारियों की समस्या सुनते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं व्यापर संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि त्रुटिपूर्ण बिजली बिल का तत्काल समाधान किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

बिना मीटर रीडिंग के मनमानी बिल ना भेजा जाए उन्होंने कहा कि सरकार और व्यापारी के बीच अधिकारी सेतु का काम करते हैं और सरकार व्यापारियों के समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है सरकार की हर योजना की जानकारी आम व्यापारियों को होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि संभव/ जनसुनवाई दिवस पर व्यापारियों फरियादियों की समस्याओं को मौके पर निस्तारित किया जाए अथवा एक सप्ताह के अंदर किसी भी दशा में समस्या का समाधान किया जाए उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है जिससे छोटे छोटे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है उन्होंने अधीक्षण अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे तहसील मुख्यालय पर12. 5 घंटे ग्रामीण इलाके में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए यदि किसी वजह से लोकल फाल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो रोस्टरिंग की अगली पाली बाधित समय वाली बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी उमस के कारण बीमार बुजुर्गों एवं बच्चों की हालत चिंताजनक हो गई है हीट स्ट्रोक के कारण अन्य जनपदों सहित अपने जनपद मे भी लगातार मौत हो रही है ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल रखी जाए उन्होंने अधीक्षण अभियंता से शिकायत करते हुए कहा कि कभी 31000 तो कभी 11000 वोल्ट की लाइन में फाल्ट के कारण घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रहती है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसे तत्काल सुधारा जाए श्री शर्मा ने कहा कि बारिश होने में कुछ ही दिन ही शेष है जर्जर तार एवं खंबे एवं बिजली के तारों का मकड़जाल हादसे का सबब बना हुआ है लाइट के चक्कर में 500 से 600 मीटर दूरी तक केवल बिछाकर बिजली आपूर्ति हो रही है कम ऊंचाई पर लटक रहे तार से जनजीवन की भारी हानि होने की संभावना है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से व्यापर संगठन के प्रितपाल सिंह, विनोद कुमार जालान, राजकुमार जयसवाल, शरद जायसवाल, रवी जयसवाल राजेश जयसवाल, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, यशपाल सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जयसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, सुनील सोनी, संजय सिंह, आशीष पाठक, प्रदीप जायसवाल, दीप सिंह पटेल, पंकज कनोडिया, अमित केसरी, कृष्णा सोनी, सुनील कुमार, सरोज, राजेश मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, बलकार सिंह, तेजिंदर पाल सिंह, अमित केसरी, रमेश सिंह, अजय बहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें