योग करने से मन, बुद्धि और आत्मा तीनों का समन्वय होता है – राज्यसभा सांसद राम सकल

HIGHLIGHTS

  • योग हमारी दिनचर्या में शान्ति और सुकून रहता है – राज्यसभा सांसद
  • नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद स्तर, विभिन्न ब्लॉक, ग्राम व तहसीलों पर हुआ संपन्न
  • योग के माध्यम से आसन, प्रणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, स्वांस और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के विशिष्ट स्टेडियम तियरा में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद रामसकल, विशिष्ट अतिथि सांसद पकौड़ी लाल, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वहां उपस्थित नागरिकों के साथ योग गुरूओं के नेतृत्व में योग कर इसकी महत्ता और संदेश को स्थापित करने का प्रयास किया। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में नागरिकों का उत्साह योग दिवस के प्रति कम नही था, सभी ने इसमें पूरे जोश और खरोश के साथ भाग लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर बोलते हुए राज्य सभा सांसद ने कहा कि योग करने से मन, बुद्धि और आत्मा तीनों का समन्वय होता है और हमारी दिनचर्या में शान्ति और सुकून रहता है, उन्होंने प्रधानमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद अर्पित किया कि उन्होंने योग को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया। इस मौके पर सांसद पकौड़ी लाल ने कहा कि योग को वैश्विक रूप देने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री जी ने किया, साथ ही उन्होंने इसके द्वारा सम्पूर्ण विश्व को यह संदेश दिया कि इस भौतिकवादी युग में यह ‘‘योग‘‘ ही है जो व्यक्ति को स्वस्थ्य और तनाव मुक्त रख सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में भारत की परम्परागत विरासत योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाने के लिए थीम ‘‘हर घर आंगन योग‘‘ रखा गया है, जिससे योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य लाभ हो सके, उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से आसन, प्रणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, स्वांस और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय निखिल यादव, उप निदेशक कृषि डी0के0 गुप्ता, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुशील सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें