योग के माध्यम से शांति एवं ऊर्जा का होता है संचार- एडीएम

HIGHLIGHTS

हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
  • योग सप्ताह के छठे दिन कलेक्ट्रेट में आयुष विभाग के प्रोटोकॉल के अनुरूप योग शिविर का हुआ आयोजन

सोनभद्र। प्रधानमंत्री की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में भारत की परम्परागत विरासत योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाये जाने के उद्देश्य से हर आंगन योग थीम पर आधारित नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के क्रम में आयोजित योग सप्ताह के छठे दिन कलेक्ट्रेट में योग शिविर का आयोजन आयुष विभाग के प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0 जी0 यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, उप निदेशक कृषि डी0के0 गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ अशोक कुमार दिनकर, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या समेत जनपद के अनेक अधिकारियों ने योग में उत्साह पूर्वक भाग लिया। योग कार्यक्रम का संचालन महिला पतंजलि की पूनम एवं व्यवहारिक प्रदर्शन योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि योग के माध्यम से हमारे अंदर शांति एवं ऊर्जा का संचार होता है, लोगों को योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में लोगों को  21 जून को विशेष स्टेडियम तियरा में योग दिवस के आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक  प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें