HIGHLIGHTS
- बाबा जगन्नाथ की जयघोष से वातावरण हुआ भक्तिमय
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। मंगलवार की शाम रंगीला कांवर संघ द्वारा जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा के पास से गाजे-बाजे के साथ बाबा जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा से होते हुए मेन चौक, रामलीला मैदान, न्यू मार्केट, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस रोड होते हुए पुन: गुरुद्वारा पहुंची।

इस दौरान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मकान के छत से श्रद्धालु फूलों की वर्षा करते रहे। पूरे नगर में बाबा जगन्नाथ की जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा का आरती पूजन किया।






