
HIGHLIGHTS
- उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व घरेलु हिंसा आदि के रोकथाम हेतु सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर बुधवार को ब्लाक घोरावल के ग्राम बेलवनिया मे महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित लाभार्थी पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा मौके पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व घरेलु हिंसा आदि के रोकथाम हेतु सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान उप निरीक्षक अजय पांडे ने महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभिन्न संस्थाओं और हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1090,1098, 181,1076,108, आदि के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह आदि सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया अशोक कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल द्वारा बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि 6 से 14 वर्ष की सभी बच्चों का नामांकन नजदीक के विद्यालय में कराये तथा नियमित विद्यालय भेजें। कैम्प में जिला प्रोवेशन कार्यालय से दीपिका सिंह, साधना मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह A. R. P, उप निरीक्षक अजय पांडे, आरक्षी शालिनी शुक्ला, कुमार, आकाश कुमार ग्राम प्रधान संत कुमार, आगनबाड़ी कार्यकर्ती ग्रामीण महिलाएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।







