
HIGHLIGHTS
- नगर के पदाधिकारियों की उपेक्षा एवं अनावश्यक दबाव के चलते दे रहा हूं इस्तीफा- कौशल शर्मा
- नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित 25 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन को सौंपा
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक बुधवार को नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा के राबर्ट्सगंज स्थित आवास पर आयोजित की गई। जिसमें नगर के पदाधिकारियों द्वारा व्यापारी हित में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि 2018 से नगर की टीम पूरे समर्पण भाव से व्यापारी हित में विभिन्न धरना और ज्ञापन के माध्यम से निरंतर कार्य किया है और इससे प्रदेश नेतृत्व को भी समय-समय पर अवगत कराया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि विगत कई वर्षों से नगर के पदाधिकारी निस्वार्थ रूप से संगठन की रीति नीति को आत्मसात कर निरंतर व्यापार हित में कार्य कर रहे हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में तन मन से समर्पित है एवं संगठन की नीतियों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

श्री शर्मा ने आगे कहा कि नगर के पदाधिकारियों की उपेक्षा एवं अनावश्यक दबाव के चलते संगठन के नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे है उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष के पद पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया जिसके लिए हम सभी पदाधिकारी गण आपका आभार व्यक्त करते हैं।
बतादें कि नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित 25 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन को सौंप दिया है।

इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से चंदन केसरी, जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रितपाल सिंह, प्रशांत जैन, राजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, कृष्णा सोनी, अमित केसरी, टीपू अली, सिद्धार्थ सांवरिया, रमेश सिंह, बलकार सिंह, पंकज कनोडिया, यशपाल सिंह, अजय बहादुर सिंह, सुनील कुमार, दीप सिंह पटेल, संजय सिंह, प्रतीक केसरी, अमित वर्मा, शिवम शराफ, तजेंद्र पाल सिंह सहित अन्य लोगों ने इस्तीफा दिया है।





